कोतवाली झबरेड़ा
महिला संबंधी अपराधों पर हरिद्वार पुलिस का Action, ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस की कार्रवाई
महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोपी दबोचा
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का शोषण करने का आरोप
पीड़िता की शिकायत पर थाना झबरेड़ा में मुकदमा दर्ज
दिनांक 14.10.2026 को थाना झबरेड़ा क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा आरोपी सचिन के विरुद्ध नहाते समय अश्लील वीडियो बनाने, उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर थाना झबरेड़ा में मु0अ0सं0 170/26 मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झबरेड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सचिन को हिरासत में लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक अमल में लायी जा रही है।
नाम पता आरोपित
सचिन पुत्र राकेश, निवासी ग्राम भगतोवाली, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक प्रीति तोमर
- हेड कांस्टेबल विकास कुमार
- कांस्टेबल मुकेश तोमर
- महिला कांस्टेबल रीना

