हरियाली पर वार या नियमों के तहत कटाई? कनखल में शीशम के पेड़ की कटाई से उठे सवाल!

हरियाली पर वार या नियमों के तहत कटाई? कनखल में शीशम के पेड़ की कटाई से उठे सवाल!

हरिद्वार के कनखल स्थित देश रक्षक तिराहे के पास पेट्रोल पंप परिसर में हरे-भरे शीशम के पेड़ की शाखाओं की कटाई का मामला सामने आया है। सामने आई तस्वीरों में एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़कर उसकी शाखाओं की कटाई करता दिखाई दे रहा है।

सवाल यह है कि आखिर इस पेड़ की कटाई किस उद्देश्य से की जा रही है? क्या इसके लिए संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति ली गई है? और यदि अनुमति ली गई है, तो क्या कटाई निर्धारित नियमों के अनुसार हो रही है?

कानून क्या कहता है?

उत्तराखंड में पेड़ काटने की वैधता पेड़ की प्रजाति, स्थान और लागू नियमों पर निर्भर करती है। बिना अनुमति कटाई किए जाने की स्थिति में संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है।

अब देखना होगा कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर जाँच करते हैं या नहीं। आखिर शहर की हरियाली को सुरक्षित रखना किसकी जिम्मेदारी है?

अखंड आवाज़ — हर कोना, हर खबर।