वैश्य नारी शक्ति संगठन, पंचपुरी हरिद्वार द्वारा माँ दुर्गा के भव्य कीर्तन का आयोजन
हरिद्वार, 13 अक्टूबर 2026। नवरात्रि के पावन अवसर पर तृतीय दिवस, मंगलवार को वैश्य नारी शक्ति संगठन, पंचपुरी हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर स्थित दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा के भव्य कीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर संगठन की सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और माँ के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की।
कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर माँ दुर्गा के मधुर भजनों और जयकारों से गुंजायमान हो उठा। उपस्थित महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से माँ के भजनों का गुणगान किया। भक्तिमय वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो सभी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के पावन भवन में बैठकर कीर्तन कर रहे हों। माँ दुर्गा के विभिन्न दिव्य स्वरूपों के दर्शन एवं भजनों ने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया और पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर संगठन की संस्थापक शशि अग्रवाल जी ने सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समस्त नारियाँ माँ दुर्गा का ही अंश हैं। नारी शक्ति में प्रेम, करुणा, साहस और सृजन की अद्भुत क्षमता निहित है। उन्होंने सभी महिलाओं से एकजुट होकर समाज में सकारात्मकता, संस्कार एवं सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान माँ के जयकारों से समस्त मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। सभी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ भजन-कीर्तन में सहभागिता की। यह आयोजन सभी के लिए आध्यात्मिक आनंद, श्रद्धा और आपसी प्रेम का अविस्मरणीय अनुभव रहा।
कीर्तन में संगठन की रीतु तायल , नमिता गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, आरती अग्रवाल, विनती जैन,अमिता अग्रवाल, रेखा कंसल, अंजू गोयल, मीनाक्षी बिंदल एवं अलका सिंघल, मीनू गुप्ता,सहित संगठन की अन्य सदस्यो एवं श्रद्धालुओं ने इस समय में देश और दुनिया में जो कुदरत का कहर जारी है उसके लिए भी माता रानी से प्रार्थना की माता रानी सब पर अपना आशीर्वाद बनाए रखियेगा,
कार्यक्रम का समापन माँ दुर्गा के जयकारों और सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना के साथ हुआ।
जय माता दी!

