कोतवाली कनखल हरिद्वार
साइबर क्राइम के संबंध में एस.एम. पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
बच्चों को दी गई साइबर ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी
आज दिनांक 08.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाये जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना कनखल पुलिस टीम द्वारा S.M. पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं की मीटिंग / जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में थाना कनखल पुलिस द्वारा बच्चों को वर्तमान में बढ़ रहे AI Voice Cloning / Voice Fraud के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
बच्चों को बताया गया कि –
1.आजकल ठग AI से आपके माता-पिता, रिश्तेदार की आवाज की हूबहू नकल करके फोन करते हैं और कहते हैं – “बेटा मेरा एक्सीडेंट हो गया है, तुरंत पैसे भेजो”।
- किसी भी अनजान नंबर से “मम्मी-पापा” की आवाज में पैसे मांगने पर तुरंत पैसे न भेजें, पहले वीडियो कॉल करके पुष्टि करें।
- अपना आधार, बैंक OTP, UPI PIN किसी को न बतायें।
- अनजान लिंक, लॉटरी, KBC, नौकरी के नाम पर आने वाले लिंक पर क्लिक न करें।
- साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों द्वारा हरिद्वार पुलिस के इस जागरूकता अभियान की सराहना की गई। बच्चों द्वारा भी साइबर अपराधों से बचने हेतु जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।
पुलिस टीम –
- SI नवल किशोर गुप्ता
- Add SI ललित मोहन
- C प्रलव चौहान

