शहर में परिवहन विभाग की टीम ने आज अवैध वाहन एसेसरीज़ की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की, अचानक हुए निरीक्षण में 8–9 दुकानों की जांच की गई।

👆👆👆👆
ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार –

हरिद्वार शहर में परिवहन विभाग की टीम ने आज अवैध वाहन एसेसरीज़ की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की, अचानक हुए निरीक्षण में 8–9 दुकानों की जांच की गई।

कार्रवाई का नेतृत्व एआरटीओ (ए) निखिल शर्मा, एआरटीओ (ई) नेहा झा, टीटीओ मुकेश भारती और टीटीओ वरुणा सैनी ने संयुक्त रूप से किया।

कई दुकानों में प्रेशर हॉर्न, मल्टी-टोन हूटर, ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED/स्टोब लाइट और फैंसी नंबर प्लेट जैसी प्रतिबंधित सामग्री बरामद हुई।

अधिकारियों ने मौके पर भौतिक सत्यापन कर दुकानदारों को नियमों के पालन के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

विभाग ने कहा कि ऐसे उपकरण सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और इनकी बिक्री/उपयोग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वाहन मालिकों से अपील की गई है कि वे केवल अनुमोदित व मानक-अनुरूप उपकरण ही उपयोग करें, अन्यथा दंडात्मक कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *