

जुर्स कंट्री मे ड्रॉइंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन
दिनांक 31-03-2026 को जुर्स मे पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी और फीडबैक फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश ड्रॉइंग प्रतियोगिता के माध्यम से दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दोनों संस्था के नेतृत्व प्रतियोगिता का सफल आयोजन रहा स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया प्रतियोगिता का
संचालन संस्था की अध्यक्षा नीतू सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि शिप्रा अग्रवाल जी आप पत्रकारिता और महिलाओं के सपोर्ट में हमेशा आगे रही है आपने बच्चों को शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथि महिपाल चौधरी जी आप कला क्षेत्र में स्टेट ओर नेशनल अवॉर्ड विजेता जिन्होने बच्चों को ड्राइंग के छोटे छोटे टिप्स दिए और उनको शुभकामनाएं दी जुर्स कंट्री के मार्केटिंग हेड दीपक जी और सभी सम्माननीय रहवासियों अमित चौहान जी, रूबी जैन, संगीता जी अनीता उपाध्याय, प्रियंका जैन जी डॉ जैन जी ने बच्चों को बहुत मोटिवेट किया
इस अवसर पर संस्था के मेंबर आस्था बघेल, परवीन अरोड़ा एवं नमन जैन ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया
नमन जैन जी और आस्था बघेल जी ने मंच का संचालन किया तथा बच्चों को उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग दिलवाया।
प्रतियोगिता का विषय स्वच्छता पर आधारित रहा, जिसके माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में फीडबैक फाउंडेशन से चंदन जी, प्रभाष जी विभा गोयल जी मानस अखिल एव शिवानी जी और पहली पहल एजुकेशनल सोसायटी के मेंबर द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किए गए तथा स्वच्छता बनाए रखने के प्रति प्रेरित करते हुए जागरूकता संदेश दिया गया।
इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। इसमें जुर्स कंट्री के काफी बच्चों ने भाग लिया स्वास्तिका जैन मानविक बघेल, गौरी गुप्ता, मिहिका, अनिका रणवीत आशीष रुद्रांश अपर्णा काव्या, मिशिका कियारा सानवि, हर्षल अभिषेक, ग्रंथिका बघेल, अर्श जैन और भी काफी बच्चों ने भाग लिया इत्यादि


