नाबालिग बच्चों के लापता होने पर SSP हरिद्वार ने दिये पुलिस को कड़े निर्देश

नाबालिग बच्चों के लापता होने पर SSP हरिद्वार ने दिये पुलिस को कड़े निर्देश

चारो नाबालिग बच्चों को कड़ी मशक्कत और मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए पथरी पुलिस ने अम्बाला से किया बरामद।

घर से बिना बताये निकले 04 नाबालिग बच्चों के घर वापस ना आने पर परिजनों के फूले हाथ पाँव

पुलिस ने खंगाले सैकड़ों CCTV कैमरे किया बच्चों को ट्रेस

किसी भी नाबालिक बच्चे के पास नहीं था मोबाइल फोन, नाबालिग बच्चों से सम्पर्क नही होने का कारण घबराये परिजन

दिनांक 15.12.2025 को थाना पथरी पर शहजाद पुत्र मंजूर, निवासी ग्राम अलावलपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि उनका नाबालिग पुत्र (उम्र 15 वर्ष) अपने अन्य नाबालिग दोस्तों के साथ घर से बिना बताए चले गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पथरी पर मु0अ0सं0 648/25, धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा थाना पथरी पुलिस को तत्काल नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया।

गहन पूछताछ एवं जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि चारों नाबालिग एक साथ अलावलपुर स्थित मदरसे में अध्ययनरत थे तथा पढ़ाई में मन न लगने के कारण बिना बताए ऐथल रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर चले गए थे।

थाना पथरी पुलिस द्वारा मैनुअल पुलिसिंग एवं CCTV कैमरों की सहायता से निरंतर तलाश करते हुए चारों नाबालिग बच्चों को अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से प्रसन्न होकर परिजनों द्वारा थाना पथरी पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *