“नशा तस्करों पर कोतवाली नगर पुलिस का बड़ा वार — 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार”
जनपद हरिद्वार
दिनांक – 10/12/2025
SSP हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली नगर पुलिस ने 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
अभियान के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम दिनांक 09-12-2025 की संध्या को टिबड़ी रोड स्थित लोधामंडी तिराहे के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टिबरी की ओर से एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आता दिखाई दिया।
पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार अचानक ब्रेक मारकर बाइक को पीछे मोड़ने लगा, जिससे उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से पन्नी में रखी अवैध स्मैक (40 ग्राम) बरामद हुई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विवरण —
मु0अ0सं0 : 805/2025
बरामदगी : 40 ग्राम अवैध स्मैक

