थाना भगवानपुर
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,
सार्वजनिक स्थानो व ढाबो में बैठकर जाम छलकाना युवको को पडा भारी
कुल 45 व्यक्तियों मौके से पकड़ कर किया चालान
पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर भविष्य के लिए दी चेतावनी
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के प्रभारी निरीक्षक थाना भगवानपुर द्वारा दिनांक 08-04-2026 की रात्री में विशेष टीमों का गठन किया गया।
उक्त क्रम में ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बैठकर और ढाबों बैठकर जाम छलकाने वाले 45 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही की गई और स्पष्ट संदेश दिया गया की किसी भी सूरत में क्षेत्र में इस प्रकार की हरकत करने वालों के साथ रियायत नहीं की जायेगी।

