SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस पेट्रोलिंग का असर

थाना सिडकुल (हरिद्वार)

SSP हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस पेट्रोलिंग का असर

मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन छीनने वाला संदिग्ध गश्त के दौरान दबोचा गया

SSP हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार की जा रही पुलिस पेट्रोलिंग अब रंग लाती नजर आ रही है। गश्त के दौरान सिडकुल पुलिस ने मोटरसाइकिल से मोबाइल फोन छीनने वाले एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।

दिनांक 21.12.2025 को वादी विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता, निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर (वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार) द्वारा थाना सिडकुल पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 18.10.2025 को वह शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से मोबाइल पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर बिना नंबर प्लेट की स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (लाल रंग के पहिए) सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके हाथ से ओप्पो कंपनी का सिल्वर रंग का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 636/25 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई।

इसी क्रम में दिनांक 21.12.2025 को गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट अंधेरे में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल सड़क पर गिर गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को मौके पर दबोच लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर लेबर चौक की ओर फरार हो गया।

पकड़े गए संदिग्ध की जामा तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अदद ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था।

बरामद मोबाइल फोन का IMEI नंबर चेक किया गया, जो दिनांक 18.10.2025 को छीने गए मोबाइल फोन से मेल खाता पाया गया। संदिग्ध को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पकड़े गए संदिग्ध का नाम-पता

रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र
निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)
वर्तमान निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार

बरामदगी

  1. एक अदद मोबाइल फोन – ओप्पो कंपनी
  2. एक अदद मोटरसाइकिल – यामाहा कंपनी

हरिद्वार पुलिस का संदेश:
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *