कोतवाली भगवानपुर
SSP हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा आज प्रातःकाल चलाया गया किरायेदार/फड़/ठेली सत्यापन अभियान
सत्यापन अभियान के दौरान सत्यापन न कराने वाले 12 मकान मालिकों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) के चालान किए गए
अभियान के दौरान कुल 150 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही तेज की गई है।
उक्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.02.2026 को प्रातःकाल चौकी मण्डावर क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर में प्रभावी सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत घरेलू किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़/फेरी संचालकों एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत मजदूरों का सत्यापन किया गया। जिन 12 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया था, उनके विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत 12 चालान कर ₹1,20,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

