💐पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात द्वारा ली गई गोष्ठी 💐
आज दिनांक 23.10.2025 को श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात महोदय श्री अनंत शंकर ताकवाले द्वारा सीसीआर स्थित सभागार में जनपद के यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आगामी छठ पर्व , 25वा राज्य स्थापना दिवस एवं वीवीआईपी प्रोग्राम के मद्देनजर यातायात अधिकारियों को ब्रीफ किया गया।
महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में लगे सीसीटीवी कैमरो का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए एवं जो कैमरे/ट्रैफिक सिग्नल लाइट क्रियाशील नहीं है उनको जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।
जिन क्षेत्रों में यातायात का अत्यधिक दबाव है एवं अत्यधिक स्कूल हैं उन क्षेत्रों में यातायात की ड्यूटी लगाई जाए एवं भारी वाहनों की नो एंट्री लगाकर उनका कड़ाई से पालन कराया जाए आगामी छठ पर्व के मद्देनजर घाटों पर सेफ्टी एवं वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कर ली जाए। ड्रिंक एंड ड्राइव से संबंधित चालानो में वाहन चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही अधिक से अधिक की जाए।
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक यातायात हरिद्वार श्री जितेंद्र कुमार मेहरा , क्षेत्राधिकारी यातायात हरिद्वार महोदय श्री संजय चौहान निरीक्षक यातायात/सीपीयू श्री हितेश कुमार निरीक्षक यातायात द्वितीय हरिद्वार श्री राजेंद्र नाथ ,निरीक्षक यातायात रुड़की श्री संदीप नेगी मौजूद रहे।

