
🟠 होलाष्टक के प्रथम दिन वैश्य नारी शक्ति संगठन हरिद्वार ने किया होली महोत्सव का भव्य आगाज, रंग-भक्ति-उल्लास से सराबोर हुआ आयोजन
हरिद्वार।
आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को हरिद्वार द्वारा होलाष्टक के प्रथम दिन होली महोत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर संगठन द्वारा एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का कुशल व हास्य से भरपूर मंच संचालन श्रीमती अंजू गोयल द्वारा किया गया। उनके चुटीले संचालन ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित महिलाएं हँसते-हँसते लोटपोट हो गईं। महिलाओं का कहना था— “बुरा न मानो, होली है।”
कार्यक्रम में बच्चों व महिलाओं ने गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। मस्ती के रंगों के साथ-साथ भक्ति भाव का रंग भी कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। विशेष आकर्षण महिलाओं द्वारा प्रस्तुत एक लोकगीत रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।
इस अवसर पर महिलाएं रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों में सजी-धजी नजर आईं, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो होली में नहीं बल्कि में मनाई जा रही हो। उनकी पोशाकें होली के विविध रंगों की प्रतीक बनी रहीं।
संगठन की संस्थापक श्रीमती शशि अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उपहार व पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में होली क्वीन का खिताब श्रीमती सारिका गोयल को दिया गया। इसके साथ ही पंक्चुअलिटी ड्रॉ, लकी ड्रॉ और महिलाओं का लोकप्रिय खेल तंबोला भी आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारीगण—संस्थापक श्रीमती शशि अग्रवाल, अध्यक्ष रितु तायल, उपाध्यक्ष नामित गुप्ता, कोषाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, मंत्री पूजा अग्रवाल, उप-मंत्री राधिका अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंजु गोयल, आरती अग्रवाल, रेखा कंसल, विनती जैन एवं मीनाक्षी बिंदल—ने गुलाल भेंट कर सभी महिलाओं को होली की शुभकामनाएं दीं।
अध्यक्ष रितु तायल ने इस संपूर्ण कार्यक्रम को गौरा-शंकर को समर्पित किया। कार्यक्रम की एक अनूठी विशेषता यह रही कि सभी महिलाएं अपने-अपने घर से गुजिया लाईं और एक-दूसरे को अपने हाथों से खिलाकर प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
आपसी शुभकामनाओं, हंसी-ठिठोली और रंगों की मिठास के साथ इस भव्य होली महोत्सव का सफल समापन हुआ।

