दो बसो का आपस में आमने – सामने की टक्कर

आज दिनांक-07.04.2026 को समय करीब -19.40 बजे डायल 112 हरिद्वार से कोतवाली श्यामपुर की एमडीटी पर सूचना प्राप्त हुयी कि रसियाबड के पास हाईवे पर दो बसो का आपस में आमने – सामने की टक्कर हो रखी है जिसमें सवारिया फसी हुयी है , इस सूचना पर तत्काल मौके पर थानाध्यक्ष श्यामपुर मय पुलिस बल के पहुँचे व मौके पर श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय भी उपस्थित आये मौके पर एक प्राइवेट बस व रोडवेज बस जो कि क्रमशः देहरादून से बारात लौटकर नागल सोती बिजनौर जा रही थी व रोडबेज बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी की रसियाबड पर आमने –सामने टक्कर होकर दर्घुटनाग्रस्त हो रखी थी तथा बारात की बस में सवार 10-15 व्यक्ति घायल हो गये थे जिनमें से 02 व्यक्ति बस में फंसे हुये थे जिनको पुलिस बल द्वारा बस से बाहर निकालकर तत्काल घायलों व फसे लोगो को निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाये गए । यात्रीयो को दूसरी बसो में बैठाकर गंतव्य के लिये रवाना किया गया । मौके पर जनहानि नहीं हुई । सभी घायलों के परिजनों को सूचित किया जा चुका है । दोनो बसों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा किया गया है मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चल रहा है व कानून व्यवस्था सम्बंधित कोई समस्या नही है । घायलों का उपचार चल रहा है जनहानि नही हुई है ।

नाम पता घायल व्यक्तिः-
1.अनीश पुत्र मकबूल निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 उम्र-60 वर्ष 2.मुराद अली पुत्र वहीद निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 मो0नं0-7895090343
3.सुहैल पुत्र मोहम्मद उमर निवासी ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
4.नईम पुत्र इस्लामुद्दीन ग्राम-नागलसोति नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0
5.नाजिर शाह पुत्र हामिद शाह निवासी शहजादपुर उ0प्र0 उम्र-55 वर्ष ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *