हरिद्वार में गैस माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, कालाबाज़ारी करने वालों पर मुकदमा और गिरफ्तारी”

हरिद्वार में गैस कालाबाज़ारी पर प्रशासन सख्त, 792 निरीक्षण-छापे, 3 मुकदमे दर्ज, 1 गिरफ्तारी

हरिद्वार में घरेलू और व्यावसायिक गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में इस समय घरेलू गैस के 18,404 और व्यावसायिक गैस के 3,905 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। बीते दिन 9,953 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण भी किया गया।

गैस की कालाबाज़ारी रोकने के लिए प्रशासन लगातार गैस गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण व छापेमारी कर रहा है। अब तक 792 निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है। इस दौरान कालाबाज़ारी में संलिप्त पाए जाने पर 3 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 1 व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गई है।

वहीं, जिले में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए भी प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि अप्रैल 2026 के दौरान सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, आश्रमों और अखाड़ों को प्राथमिकता के आधार पर PNG कनेक्शन से जोड़ा जाए, ताकि गैस आपूर्ति अधिक सुरक्षित, सुचारु और पारदर्शी बन सके।

प्रशासन ने आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए टोल फ्री, दूरभाष और व्हाट्सऐप नंबर भी जारी किए हैं। अब तक 629 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित गैस एजेंसियों और नोडल अधिकारियों के माध्यम से तत्काल निस्तारण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *