स्वच्छता के दावों पर उठे सवाल

90 ट्रैक्टर लगाकर भी नहीं उठा भल्ला रोड का कूड़ा, स्वच्छता के दावों पर उठे सवाल


सोमवती अमावस्या के बाद नगर निगम ने किया सफाई का दावा, लेकिन भल्ला रोड पर अब भी गंदगी का अंबार।

हरिद्वार। एक ओर नगर निगम सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के बाद 90 ट्रैक्टर कूड़ा उठाने और शहर को स्वच्छ बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भल्ला रोड की तस्वीरें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं। सड़क किनारे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर अब भी पड़े हुए हैं, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों का कहना है कि यदि वास्तव में 90 ट्रैक्टर कूड़ा उठाया गया होता तो भल्ला रोड जैसी प्रमुख सड़क पर यह स्थिति देखने को नहीं मिलती। कूड़े में प्लास्टिक, खाने-पीने की सामग्री और अन्य अपशिष्ट खुले में पड़े हैं, जो न केवल स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं बल्कि बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की भीड़ समाप्त होने के बाद भी गंदगी का ढेर प्रशासनिक दावों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से तत्काल सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र को कूड़ा मुक्त करने की मांग की है।
🔴 90 ट्रैक्टर कूड़ा उठा, फिर भी भल्ला रोड पर गंदगी का पहाड़!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *