अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 8 बुग्गियां जब्त

:
रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर कसा शिकंजा, 8 बुग्गियां जब्त

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आज महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नदी में अवैध खनन कर रही 08 बुग्गियों को जब्त किया।

मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिहरी विस्थापित क्षेत्र स्थित नदी रपटे पर छापेमारी की। इस दौरान भैंस/घोड़ा बुग्गियों के माध्यम से हो रहा अवैध खनन पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से पकड़ी गई सभी 08 बुग्गियों का 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹2000 की धनराशि वसूल की। साथ ही अवैध खनन से जुड़े मामले में उपजिलाधिकारी को अलग से कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भी भेज दी गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *