सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा,

*कोतवाली लक्सर**

सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा,

हत्यारे के गिरेबान तक पहुंचे पुलिस के हाथ**एसएसपी नवनीत सिंह की उम्दा लीडरशिप, हरिद्वार पुलिस का टॉप गेयर परफॉर्मेंस**भोगपुर लक्सर में बुजुर्ग के सिर पर हथोड़ी से वार कर अज्ञात लोगों ने की थी हत्या**पकड़े जाने का खौफ, शहर छोड़ कर भागने की फिराक में था हत्यारोपी**मंदिर में चोरी का था प्लान, विरोध करने के चलते गई बुजुर्ग सेवादार की जान**हत्या/चोरी में इस्तेमाल हथोड़ा, पेचकश तथा चुराया गया एम्प्लीफायर व इन्वर्टर बरामद**आरोपी ने शराब के नशे में दिया था वारदात को अंजाम, अब करेगा हवालात की सैर* दिनांक 12.04.2026 को कोतवाली लक्सर के भोगपुर स्थित मंदिर में कार्य करने वाले राजवीर की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर मौजूद वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए तथा घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल द्वारा भी मौका मुआयना किया गया। प्रकरण के संबंध में कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 313/2026 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही घटनास्थल के पास ही स्थित अन्य मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के संबंध में मु0अ0स0- 314/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।धार्मिक स्थल पर हत्या व चोरी के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा CO लक्सर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कर घटना के अनावरण व अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने के सुस्पष्ट निर्देश जारी किए गए।पड़ताल में जुटी पुलिस टीम ने बारीकी से सभी सबूतों की पड़ताल करत हुए तकनीकी व मैनुअल पुलिसिंग की मदद से आस-पास के दो मन्दिरो में हुई घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर अलग-अलग क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया तथा निरंतर प्रयासों के पश्चात दिनांक 14.04.2026 को भागने की फिराक में तैयार घटना के एक संभावित संदिग्ध को दबोचकर उसके कब्जे से हथोड़ी, पेचकस व मन्दिर से चोरी किये इन्वर्टर तथा एम्पलिफायर बरामद किए। *पूछताछ में हकीकत आयी सामने-*पकड़ में आए मेरठ निवासी संदिग्ध से पूछताछ में सामने आया कि वह पेशे पेशे से ड्राईवर है और शराब पीने का आदी है। दिनांक 11.04.26 के आरोपी अपने मुज्जफरनगर स्थित किराये के मकान से काम की तलाश में कनखल में ट्रेवल एजेंट के पास आया और शाम को भोगपुर में शिव मन्दिर के निकट रहने वाली अपनी मौसी के घर पर रुका। रात आरोपी शराब के नशे में चोरी छिपे पेचकस और हथोडा लेकर नजदीकी वाले मन्दिर में पहुंचा जहां मन्दिर का ताला तोड़ने के दौरान मन्दिर के बाहर खाट पर सोया बुजुर्ग जाग गया और चिल्लाकर आरोपी को पकडने लगा। बचने के गरज से आरोपी ने पहले बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर हथोड़े से वार कर उसे गंभीर रुप से घायल किया और फिर पहले मन्दिर के अन्दर से चढावे के करीब 200 रूपये और एक इनवेटर और फिर बगल वाले मन्दिर से एक एम्पलीफाईर चोरी कर ले गया।आरोपी ने ये भी बताया कि वह इसके बाद चोरी किया सामान वही आस-पास छुपाकर वापस चुपचाप अपनी मौसी के घर जा कर सो गया। सुबह जब चारों तरफ पुलिस की गतिविधिया व सतर्कता को दिखी तो वह डर के मारे बिना चोरी के सामान के सुबह मुजफ्फरनगर चला गया। कल वह उक्त सामान को लेने के लिए आज टांडा भागमल क्षेत्र में आया था जहाँ सामान के साथ पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। बेहद कम समय में वास्तविकता को सामने लाकर ब्लाइन्ड हत्या का खुलासा कर हत्यारोपी को गिरफ्तार करने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा एसएसपी नवनीत सिंह व हरिद्वार पुलिस की मेहनती कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। *पंजीकृत मुकदमें-*1-मु0अ0सं0-313/26 धारा 103(1)/ 309(6)/317(2) बी0एन0एस0 2-मु0अ0सं0-314/26 धारा 303(2)/ 317(2) बी0एन0एस0*

विवरण आरोपित-*विशाल चौधरी पुत्र परविन्दर कुमार निवासी अलमासपुर गली न0 02 कुंज विहार कालोनी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष*

बरामदगी मु0अ0सं0 313/26-*1-

हत्या में इस्तेमाल हथोड़ी व पेचकस2-मन्दिर से चोरी इन्वर्टर*बरामदगी मु0अ0सं0 314/26-*मन्दिर से चोरी किये गये एमप्लीफायर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *