हरिद्वार में 17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
हरिद्वार, 13 फरवरी 2026।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने जानकारी दी कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक जनपद हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जाएंगी।
नगर क्षेत्र के अंतर्गत हरिद्वार स्थित निम्न परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं—
सैन्टमेरी सीनियर सैकण्डरी स्कूल (81027)
दा विजडम ग्लोबल स्कूल (81636)
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज (81462)
महाऋषि विद्या मन्दिर (81444)
शांति मैमोरियल पब्लिक स्कूल (81565)
शिवडेल पब्लिक स्कूल (81169)
À prडी०ए०वी० सैंच्यूरी पब्लिक स्कूल (81059)
अचीवर होम पब्लिक स्कूल (81587)
परीक्षाओं को नकलविहीन, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 (पूर्व धारा 144) के अंतर्गत पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा, जुलूस एवं धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण निर्धारित मानकों से अधिक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार के शस्त्र, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक पदार्थ आदि ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, पेजर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार में 17 फरवरी से CBSE बोर्ड परीक्षाएं शुरू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा 163 लागू

