चार महीने बाद देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन से ही चातुर्मास समाप्त होता है और शुभ व मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं।

चार महीने बाद देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस दिन से ही चातुर्मास समाप्त होता है और शुभ व मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 1 नवंबर को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी, जो 2 नवंबर को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगाी। ऐसे में द्वादशी युक्त एकादशी ग्राहिए होगी 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे। 3 तारीख सूर्य उदय के पश्यात व्रत पारण किया जायेगा।

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागें, स्नान करके अपने मन, शरीर और घर-परिवार को शुद्ध करें। इसके बाद स्वच्छ सम्भव से पीले वस्त्र धारण करें, क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। अब भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
पूजन से पहले आचमन करें और शुद्ध आसन पर बैठकर श्री हरि विष्णु के समक्ष पीले पुष्प, पीला चंदन, तुलसी दल और पुष्पमाला अर्पित करें। प्रसाद में पीली मिठाई, गन्ना, सिंघाड़ा, मौसमी फल और शुद्ध जल का भोग लगाएं। फिर घी का दीपक एवं धूप प्रज्वलित कर भगवान विष्णु की मंत्रोच्चार के साथ आराधना करें।
इस दिन विष्णु चालीसा, देवउठनी एकादशी व्रत कथा, श्री हरि स्तुति और विष्णु मंत्रों का जप विशेष पुण्यदायी । पूजा के उपरांत विष्णु जी की आरती करें और किसी भी भूल या कमी के लिए क्षमा याचना करें।
दिनभर व्रत का पालन करते हुए संयम और सात्त्विकता बनाए रखें। शाम के समय पुनः पूजा करें और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं, जिससे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

आचार्य विकास जोशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *