कोतवाली रानीपुर
पत्नी के नाराज होकर चले जाने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, रानीपुर पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारा
एसडीआरएफ की टीम ने भी युवक को नीचे उतारने का किया प्रयास
शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर युवक के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत की गई कार्रवाई
दिनांक 12.10.2026 को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शिवालिक नगर स्थित एम-क्लस्टर क्षेत्र में एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है। सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखे और काफी मशक्कत के बाद शाम को युवक को सकुशल नीचे उतार लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम विशाल पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम चकधीर, थाना बेरिया, जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष बताया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी नाराज होकर उसे छोड़कर चली गई थी, जिससे परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।
युवक द्वारा अपनी जान जोखिम में डालने एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने के दृष्टिगत रानीपुर पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यवाही की गई साथ ही भविष्य के लिये हिदायत दी गयी।
नाम पता आरोपित
विशाल पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम चकधीर, थाना बेरिया, जनपद बलिया, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष।
पुलिस टीम
- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
- कानि0 अर्जुन सिंह
- कानि0 वीर सिंह

