बिजनौर, विदुर की धरा पर योगी की गर्जना कि हमें जिन्ना नहीं, गन्ना पसंद है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बिजनौर की पवित्र पावनी गंगा की धरती पर विकास एवं सुशासन और किस के हितों का संदेश दिया तथा अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार चाहती है कि बिजनौर का चौमुखी विकास हो तथा प्रदेश अपराधियों एवं माफियाओं से मुक्त हो एवं गन्ना किसानों के लिए गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति कुंतल निर्धारित किया गया, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे हरिद्वार तक बिजनौर से होकर जोड़ा जाएगा तथा बेटियों को नर्सिंग कॉलेज का तोहफा दिया, संपूर्ण संबोधन में योगी जी ने महात्मा विदुर के साथ-साथ वैज्ञानिक डॉक्टर आत्माराम तथा दुष्यंत कुमार एवं महावीर सिंह त्यागी तथा डॉक्टर सुभाष कश्यप का विशेष उल्लेख किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर जिले को 1000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं सलाह न्यास किया

