लक्सर-नारसन ब्लॉक में पूर्व सैनिकों के लिए प्रतिनिधि के पद रिक्त, सात दिन में करें आवेदन
55 वर्ष तक के पूर्व सैनिकों को मौका, मानदेय पर होगी ब्लॉक प्रतिनिधियों की नियुक्ति
हरिद्वार, 11 सितम्बर, 2026
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमांडर डा० सरिता पॅवार (से०नि०) ने अवगत कराया है कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के अंतर्गत लक्सर और नारसन ब्लॉक में ब्लॉक प्रतिनिधि का एक-एक पद रिक्त है। दोनों पदों को मानदेय के आधार पर भरा जाना है।
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अनुसार उत्तराखंड के मूल निवासी तथा संबंधित लक्सर एवं नारसन ब्लॉक के हवलदार से सूबेदार रैंक अथवा समकक्ष रैंक तक के पूर्व सैनिक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचना प्रकाशित होने की तिथि से सात कार्य दिवस के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
आवेदक की आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही चिकित्सा श्रेणी शेप-1 तथा चरित्र एक्सेम्पलरी होना अनिवार्य है। पद से संबंधित अन्य नियम एवं विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।

