कोतवाली रूड़की पुलिस की कार्रवाई: पतंग एवं चाइनीज मांझा बेचने वाली दुकानों की सघन चेकिंग

कोतवाली रूड़की पुलिस की कार्रवाई: पतंग एवं चाइनीज मांझा बेचने वाली दुकानों की सघन चेकिंग

रूड़की। आगामी दिनों में पतंगबाजी बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए कोतवाली रूड़की पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में पतंग और मांझा बेचने वाली दुकानों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से चाइनीज मांझा को लेकर सतर्कता बरती गई।

चाइनीज मांझा से आए दिन मनुष्यों, पक्षियों एवं दोपहिया वाहन चालकों को गंभीर चोटें लगने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सभी दुकानदारों को चाइनीज मांझा न बेचने की सख्त चेतावनी दी।

पुलिस टीम ने दुकानदारों को बताया कि चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध है और इसके विक्रय पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान जनहित में संचालित किया गया, ताकि शहर में दुर्घटनाओं व चोटिल होने की घटनाओं को रोका जा सके।


कोतवाली रूड़की पुलिस ने नागरिकों और अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को केवल सुरक्षित कॉटन मांझा से पतंग उड़ाने हेतु प्रोत्साहित करें और प्रतिबंधित मांझा का उपयोग न होने दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *