हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में — BDS टीम ने महत्वपूर्ण स्थलों पर की चेकिंग 🔹

🔹 हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड में — BDS टीम ने महत्वपूर्ण स्थलों पर की चेकिंग 🔹

हरिद्वार पुलिस

SSP हरिद्वार के नेतृत्व में सभी मोर्चो पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती हरिद्वार पुलिस

BDS टीम द्वारा रूटीन बनाकर लगातार की जा रही है रेलवे स्टेशन, मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग

संदिग्धों पर पुलिस की चौकस नज़र, सुरक्षा में नहीं कोई समझौता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों के तहत जांच की जा रही है। पुलिस टीमें महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 27.11.2025 को हरिद्वार BDS (Bomb Disposal Squad) टीम द्वारा चंडी मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा की गहन जांच और तलाशी अभियान संचालित किया गया।

जांच के दौरान आमजन को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, तथा पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, बैग या गतिविधि को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

हरिद्वार पुलिस की यह निरंतर सतर्कता जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *