हरिद्वार पुलिस की तत्परता: घर से नाराज होकर निकली किशोरी कुछ ही घंटों में बरामद

हरिद्वार पुलिस की तत्परता: घर से नाराज होकर निकली किशोरी कुछ ही घंटों में बरामद

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है। घर से नाराज होकर निकली एक किशोरी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में खोजकर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।

दिनांक 26 नवंबर 2025 को निवासी सुनहरा, कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से परिजनों द्वारा थाने में सूचना दी गई कि उनकी पुत्री घर से नाराज़ होकर कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा तत्काल एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की सहायता से किशोरी की लोकेशन का पता लगाया। कुछ ही समय में पुलिस टीम ने किशोरी को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद किशोरी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद एवं प्रशंसा व्यक्त की।


हरिद्वार पुलिस द्वारा की गई इस शीघ्र कार्रवाई ने एक परिवार को राहत और सुरक्षा का भरोसा दिया है, जो पुलिस की सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *