बिजनौर के नगीना मे आज दोपहर वक्त बुजुर्ग महिला रसोई में बर्तन धो रही थी। तभी उसने एक गिलास में पेशाब किया और धुले हुए बर्तनों पर छिड़कर दिया। महिला के जाने के बाद सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसकी करतूत का पता चला। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।
शाम के समय महिला काम करने के लिए घर पहुंची तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसने महिला से इस अमानवीय हरकत के लिए कड़ाई से पूछताछ की, लेकिन आरोपी महिला ने अपनी गलती मानने के अलावा कुछ भी नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला का शांति भंग में चालान किया गया है।

