Blinkit के मलाड स्टोर पर FDA का बड़ा एक्शन

Blinkit के मलाड स्टोर पर FDA का बड़ा एक्शन, जांच में सामने आईं गंभीर खामियां—लाइसेंस निलंबित

मुंबई के मलाड वेस्ट स्थित Blinkit के एक डार्क स्टोर पर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर महाराष्ट्र FDA ने बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान स्टोर में कथित तौर पर कॉकरोच की समस्या, अस्वच्छ परिस्थितियां और खाद्य सामग्री के रखरखाव में कमियां सामने आईं।

FDA की कार्रवाई के बाद संबंधित स्टोर का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली खाद्य सामग्री की स्वच्छता और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Akhand Awaaz – Har Kona Har Khabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *