मायापुर में युवा चेहरा उभरा:

मायापुर में युवा चेहरा उभरा: एडवोकेट विवेक कुमार जगारिया बने यूथ कांग्रेस चुनाव मे निर्वाचित मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष बने I

हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -हरिद्वार मायापुर ब्लॉक में हुए चुनाव में एक युवा नेतृत्व ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एडवोकेट विवेक कुमार जगारिया को 1180 में से 571 वोट प्राप्त कर मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस जीत के साथ ही क्षेत्र में युवाओं के नेतृत्व को नई दिशा मिली है। विवेक कुमार जगारिया को एक ऊर्जावान, सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवा चेहरे के रूप में देखा जा रहा है, जिन्होंने अपने कार्यों और व्यवहार से जनता का विश्वास जीता।
चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह शुभकामनाओं और स्वागत का दौर शुरू हो गया। समर्थकों का कहना है कि जगारिया के नेतृत्व में मायापुर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
अपने संबोधन में विवेक कुमार जगारिया ने सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे।
मायापुर ब्लॉक में इस जीत को युवा शक्ति के उभार के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में राजनीति की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *