गणतंत्र दिवस व बालिका दिवस पर वैश्य नारी शक्ति संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

🔴 गणतंत्र दिवस व बालिका दिवस पर वैश्य नारी शक्ति संगठन ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

वैश्य नारी शक्ति संगठन द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। विशेष बात यह रही कि आज का दिन बालिका दिवस होने के कारण संगठन ने इसी दिन अपने स्थापना दिवस का आयोजन किया और महिला व बालिका सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व दुर्गा स्तुति से की गई। मंच संचालन अंजू गोयल ने कुशलता से किया। आयोजन में नाटिका, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, शपथ कार्यक्रम और लकी ड्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। लकी ड्रा में चेताली और साक्षी मित्तल विजेता रहीं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की समस्त कार्यकारिणी ने समाज सेवा और नारी उत्थान की शपथ ली। संगठन की अध्यक्ष रितु तायल ने कहा कि संगठन को एकजुट रखते हुए उसे और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का निरंतर प्रयास किया जाएगा।
वहीं संगठन की संस्थापक शशि अग्रवाल ने कहा कि समाज में किसी भी महिला को यदि सहायता की आवश्यकता होगी तो वैश्य नारी शक्ति संगठन और उसकी कार्यकारिणी सदैव आगे बढ़कर सहयोग के लिए तैयार रहेगी।

स्थापना दिवस के अवसर पर सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जन-गण-मन का गायन किया और समाज में भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ ली।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिनमें विशेष रूप से नमिता, रितु, शालिनी, पूजा, राधिका, मोहिनी, सारिका, चितली, नीतू सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *