हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की महत्वपूर्ण बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न

हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की महत्वपूर्ण बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न
दिनांक 25 फरवरी 2026 (बुधवार) को हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान वितरण समारोह का आयोजन नये हरिद्वार स्थित होटल मधुबन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार जनपद की लगभग सभी वैश्य संस्थाओं के पदाधिकारीगण, समाज के प्रमुख एवं प्रभावशाली व्यक्ति तथा अनेक राजनेता उपस्थित रहे। विभिन्न बड़ी संस्थाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता की।


परिषद की ओर से संस्थापक संयोजक श्री पराग गुप्ता एवं श्री अरविंद अग्रवाल ने अनेक राजनेताओं, वैश्य समाज के वरिष्ठ जनों, तथा निदेशक मंडल के सदस्यों को सभी संस्थाओं के अध्यक्षों के साथ प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पराग गुप्ता ने की तथा संचालन श्री अरविंद अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ज्ञानेश अग्रवाल, श्री संजय गुप्ता (पूर्व विधायक), श्री प्रदीप चौधरी, श्री संदीप गोयल (पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष), श्री अमन गर्ग (कांग्रेस जिला अध्यक्ष), श्री संजय अग्रवाल (पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष), श्री सचिन अग्रवाल (पार्षद), श्री अंकुरमेहता (पार्षद), श्री अमित गर्ग, श्री अमरीश रस्तोगी,जय राज गोयल, श्री विपिन गुप्ता , श्री अनुराग गुप्ता , श्री के .एल . गुप्ता (अधिवक्ता), श्री रविंद्र सिंगल, श्री प्प्रवीण सिंगल, श्री प्रदीप सिंगल, श्री रविन्द्र गोयल, श्री उमेश गोयल, श्री दीपक मणि गुप्ता, श्री नरेंद्र अग्रवाल , श्री रंजीत जालान तथा श्री प्रमेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


श्री आर पी. अग्रवाल और दिलीप अग्रवाल सहित अन्य को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों से भी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख हरिद्वार व्यावसायिक समाज से श्री शरवन गुप्ता, श्री सुयश अग्रवाल श्री प्रदीप गोयल, श्री अनुज गोयल आदि; मध्य हरिद्वार क्षेत्र से श्री अशोक अग्रवाल, श्री विनीत अग्रवाल, श्री अजय अग्रवाल, श्री माधविक मित्तल, श्री रविंद्र कुमार; ज्वालापुर क्षेत्र से श्री पंकज गुप्ता, महामंत्री श्री प्रदीप मेहता पूर्व अध्यक्षबी एच ए एल से श्री नवनीत मित्तल, श्री प्रशांतदीप गुप्ता, श्री विनोद मित्तल, श्री संदीप गुप्ता, श्री विनोद कुमार गुप्ता; सुभाष नगर से श्री विनीश अग्रवाल एवं उनके सहयोगी; तथा कनखल से श्री गगन गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री रचित अग्रवाल, श्री लव कुमार गुप्ता, श्री समीर गुप्ता, श्री प्रतीक गुप्ता, श्री दीपक बंसल, श्री संजीव अग्रवाल, श्री संजय गुप्ता, श्री अजय गोयल, श्री भगवत प्रसाद और शिवालिक नगर से श्री रवि कांत गुप्ता , आलोक गर्ग , उत्तरी हरिद्वार से राकेश गुप्ता एडवोकेट , ललित गोयल श्री राजकुमार भोला जी विश्वास जैन, राजू बृजवासी , मनोज बब्बल आदि अनेक प्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।
संयोजक मंडल ने परिषद के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जिले में वैश्य समाज को एकजुट एवं संगठित करना है, जिससे सभी संस्थाओं की सामूहिक सहभागिता के माध्यम से समाज की एकता को सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक के पश्चात कार्यक्रम को होली मिलन समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। श्री अभिनंदन गुप्ता, श्री आलोक गर्ग, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता एवं श्री प्रदीप चौधरी ने सुंदर शायरी एवं कविताओं की प्रस्तुति दी। श्री निपुण जिंदल ने कीबोर्ड वादन से अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर समारोह में चार चाँद लगा दिए। तत्पश्चात सभी उपस्थित साथियों ने फूलों की होली खेलकर उत्सव को आनंदपूर्वक संपन्न किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संयोजकगण ने भविष्य में समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही युवा प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिनमें नमन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, नमित गोयल एवं निपुण जिंदल प्रमुख रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्द, एकता एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *