कोतवाली रुड़की (हरिद्वार)
ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगी बाबाओं पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार
साधु के भेष में लोगों को ठगने वाले ‘कालनेमि’ सावधान
हरिद्वार पुलिस का ‘क्लीन स्वीप’ अभियान तेज
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय द्वारा जारी “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के कुशल नेतृत्व में दिनांक 21.12.2025 को कोतवाली रुड़की पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में साधु-बाबा के भेष में भीख मांगने के नाम पर आमजन एवं यात्रियों से अधिक धनराशि वसूल कर जीवनयापन करने वाले 06 बेहरूपी बाबाओं को हिरासत में लिया गया।
इन बेहरूपी बाबाओं की गतिविधियों से स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के भड़कने एवं कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए, कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा उनके विरुद्ध धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हिरासत में लिए गए बेहरूपी बाबाओं का विवरण
- नरेश पुत्र मंगलू, निवासी बड़ी नारसन, थाना मंगलौर – उम्र 52 वर्ष
- तेलूराम पुत्र दिशोंदी, निवासी टोडा खटका, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की – उम्र 68 वर्ष
- पप्पू पुत्र रज्जाक, निवासी ग्राम लालपुर, थाना बाबूगढ़, तहसील हापुड़, जिला हापुड़ (उ.प्र.) – उम्र 55 वर्ष
- फारूक पुत्र अतीक, निवासी कलालमपुरा, बादशाह मस्जिद वाली गली, थाना जनकपुरी, सहारनपुर (उ.प्र.) – उम्र 66 वर्ष
- मांगेराम पुत्र स्वराज सिंह, निवासी तुगलपुर कमेड़ा, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) – उम्र 55 वर्ष
- मेहरबान सिंह पुत्र गंगाराम, निवासी मोहल्ला बजरंग नगर, थाना चंदन नगर, जिला इंदौर (म.प्र.) – उम्र 65 वर्ष
हरिद्वार पुलिस का स्पष्ट संदेश:
जनता की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऑपरेशन कालनेमि के तहत ढोंगी और बेहरूपी बाबाओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

