कोषागार पेंशन एवं हकदारी,

प्रेस नोट
हरिद्वार दिनांक 31 अक्टूबर, 2025

वरिष्ठ कोषाधिकारी हरिद्वार अजय कुमार ने अवगत कराया कि निदेशक, कोषागार पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के आयोजन के अन्तर्गत राज्य स्थापना सप्ताह दिनांक 03 नवंबर 2025 से 09 नवंबर 2025 तक कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगे जिसके अन्तर्गत राज्य के पेंशनरों के हितार्थ जनपद कोषागार, उपकोषागारों में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसके तहत दिनांक 04 नवंबर 2025 को अपराह्न 12:00 से 2:00 बजे तक उपकोषागार हरिद्वार, सिटि मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर, देवपुरा, हरिद्वार में विशेष पेंशनर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा है, जिसके अन्तर्गत पुलिस विभाग एवं बैंको के सहयोग से पेंशनरों को साईबर धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूक किया जाना तथा पोस्टऑफिस के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों, पारिवारिक पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की “Door Step” सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा किया जाना प्रस्तावित है। राज्य के पेंशनरों के हितार्थ जनपद कोषागार, उपकोषागारों में पेंशन जागरूकता शिविर एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उपकोषागार हरिद्वार, सिटि मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर, देवपुरा, हरिद्वार में दिनांक 04 नवंबर 2025 को विशेष पेंशनर जागरूकता शिविर तथा दिनांक 06 नवंबर 2025 को अपराह्न 11:00 से 2:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *