नगर निगम हरिद्वार में आवारा कुत्तों की शिकायत प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
हरिद्वार। नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम परिसर में ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से शिकायत प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के विभिन्न प्रकारों, कुत्ते के काटने अथवा रेबीज संबंधी शिकायत मिलने पर नगर निगम एवं स्थानीय समुदाय द्वारा किए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समुदाय में आवारा कुत्तों के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार अपनाने के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. गंभीर सिंह तलियान, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार, उप वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी, श्री श्रीकांत, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, पर्यावरण पर्यवेक्षक, डॉ. नीरज, डॉ. बिन्नी पनौली, सुचिता रावत एवं पूजा भट्ट, ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर शिकायत प्रबंधन, जनसहभागिता और जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

