हरिद्वार में अगले तीन दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, प्रेमनगर आश्रम से शंकराचार्य चौक तक आवाजाही प्रतिबंधित


हरिद्वार में अगले तीन दिन बदलेगा ट्रैफिक रूट, प्रेमनगर आश्रम से शंकराचार्य चौक तक आवाजाही प्रतिबंधित



हरिद्वार, 21 नवंबर 2025

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, पीआईयू–रुड़की के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 पर ब्लैक टॉप ओवरले कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके तहत नारसन बॉर्डर से सर्वानंद घाट तक मुख्य हाईवे के साथ सभी सर्विस रोड पर निर्माण कार्य किया जाएगा।

इसी क्रम में आज रात्रि से प्रेमनगर आश्रम–ऋषिकुल तिराहा–शंकराचार्य चौक तक सर्विस रोड पर कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए प्रेमनगर आश्रम फ्लाईओवर के नीचे से शंकराचार्य चौक तक आने-जाने पर अगले तीन दिनों तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस द्वारा मार्ग परिवर्तित करते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। रात 10 बजे से ट्रैफिक डायवर्सन लागू किया जाएगा और साथ ही सर्विस रोड का ओवरले कार्य प्रारंभ होगा।

प्राधिकरण ने यात्रियों से सहयोग और वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *