आज भैया दूज के पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल हेतु बंद हो गए। कपाट बंद होने से पूर्व बाबा केदार की पूजा-अर्चना में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मिलित होकर उत्तराखंड के विकास के लिए प्रार्थना की।