शारदा नगर कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आज लड्डू गोपाल जी की छठी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे शारदा नगर के भक्तजन अपने-अपने सजे-धजे लड्डू गोपाल जी को लेकर मंदिर पहुँचे। रंग-बिरंगे श्रृंगार और सुंदर झाँकियों ने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण लकी ड्रा प्रतियोगिता रहा, जिसमें सबसे सुंदर सजे कान्हा जी को चुनकर सम्मानित किया गया। वहीं, सभी महिलाओं ने राधा-कृष्ण भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।
भक्ति, संगीत और नृत्य से सजे इस आयोजन ने हर भक्त का मन मोह लिया और पूरे शारदा नगर में श्रीकृष्ण भक्ति की गंगा बह निकली।

