बुजुर्ग को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर चोरी

कोतवाली लक्सर

SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाती हरिद्वार पुलिस

बुजुर्ग को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर चोरी करने वाला शातिर गिरोह लक्सर पुलिस की गिरफ्त में

03 आरोपी दबोचे, चोरी के माल को बेचकर खरीदी गई TVS Apache मोटरसाइकिल बरामद

करीब 25 किलोग्राम पीतलनुमा धातु के टुकड़े व पाइप तथा ₹1,500 नकद बरामद

चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं शेष माल के संबंध में जांच जारी

चोरी का सामान बेचकर ₹25,000 प्राप्त किए, उसी धनराशि से खरीदी थी Apache मोटरसाइकिल

घटना के पूर्व आरोपियों द्वारा की गई रैकी और सुनियोजित तरीके से दिया गया वारदात को अंजाम

तकनीकी एवं मैनुअल पुलिसिंग के समन्वय से पुलिस टीम पहुंची अभियुक्तों तक

वादी अशोक कुमार पुत्र शम्भू सिंह, निवासी धमरौला, थाना नूरपुर, जिला बिजनौर, हाल निवासी चरखी गोदाम, लक्सर द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर दी गई कि दिनांक 25.08.2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें एवं उनके साथी को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया तथा उनकी मोटरसाइकिल एवं करीब 120 किलोग्राम पीतल चोरी कर लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी लक्सर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर को घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी लक्सर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल इनपुट एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से जानकारी जुटाई गई।

पुलिस टीमों ने सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में भी संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाते हुए लगातार प्रयास किए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं को आपस में जोड़ते हुए पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

दिनांक 24.09.2026 को पुलिस टीम द्वारा पीपली पुल के पास, सुल्तानपुर रोड, लक्सर से तीन आरोपियों को चोरी के माल के साथ दबोचा। आरोपियों के कब्जे से करीब 25 किलोग्राम पीतलनुमा धातु के टुकड़े एवं पाइप, ₹1,500 नकद तथा चोरी के माल को बेचकर खरीदी गई सफेद रंग की TVS Apache मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि दिनांक 25.08.2026 को तीनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ योजनाबद्ध तरीके से शाम के समय चरखी गोदाम, लक्सर बाजार पहुंचे।

दो आरोपी गोदाम के बाहर रैकी करने लगे, जबकि अन्य गोदाम के अंदर गया। वहां उसकी मुलाकात मिस्त्री मुल्ला से हुई और उसने अशोक मुंशी के बारे में जानकारी ली।

आरोपियों ने पहले से ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला रखा था, जिसे पहले मिस्त्री मुल्ला को तथा बाद में वहां पहुंचे अशोक मुंशी को दिया गया। कुछ समय बाद दोनों के बेहोश होने पर आरोपियों ने गोदाम में जाकर अशोक मुंशी की जेब से आलमारी की चाबी का गुच्छा निकाला।

इसके बाद आलमारी से पुराने पीले पीतलनुमा धातु के टुकड़े एवं पाइप आदि के करीब 03 कट्टे चोरी किए तथा अशोक मुंशी की मोटरसाइकिल की चाबी लेकर उसी मोटरसाइकिल से चोरी का माल लेकर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों के अनुसार चोरी किए गए पीतल में से कुछ माल को चारों आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर करीब ₹25,000 में बेच दिया। प्राप्त धनराशि में से ₹22,000 डाउन पेमेंट देकर सफेद रंग की TVS Apache मोटरसाइकिल खरीदी गई।

तलाशी में बरामद ₹1,500 चोरी के माल को बेचकर प्राप्त धनराशि में से शेष बचे बताए गए हैं।

शेष करीब 25 किलोग्राम माल को आरोपियों ने सीमेंट फैक्ट्री लक्सर के पास गन्ने के खेत में छिपाकर रखा था, जिसे बाद में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से उक्त माल बरामद कर लिया।

पूछताछ में यह भी बताया कि वादी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP 20 CE 0926 उनके एक अन्य साथी के पास है। उक्त साथी एवं मोटरसाइकिल की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0: 965/2026

नाम पता आरोपित

  1. विनीत पुत्र सोमपाल, निवासी ग्राम तेड़ा, थाना सिंघावली अहीर, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश उम्र 19 वर्ष।
  2. टिंकू उर्फ कृष्ण पुत्र रोहतास, निवासी ग्राम बगरा, थाना तितावी, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष।
  3. रविन्द्र पुत्र ओमवीर, निवासी ग्राम शिवनगर, थाना किला, जिला पानीपत, हरियाणा उम्र 26 वर्ष।

बरामदगी

  1. चोरी के सामान को बेचकर खरीदी गई एक TVS Apache मोटरसाइकिल।
  2. करीब 25 किलोग्राम पुराने पीले पीतलनुमा रंग के धातु के टुकड़े एवं पाइप आदि।
  3. चोरी के सामान को बेचकर बची ₹1,500 की नकदी।

पुलिस टीम

  1. SHO प्रवीण सिंह कोश्यारी
  2. व0उ0नि0 राजेश बिष्ट
  3. उ0नि0 समीप पाण्डेय — प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली लक्सर
  4. उ0नि0 आशीष भट्ट
  5. हे0का0 पंचम प्रकाश
  6. हे0का0 अरविन्द रावत
  7. का0 अनिल वर्मा
  8. का0 महिपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *