दुखद खबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी का निधन, 91 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक लोगों ने इस दुखद घटना पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
अखंड आवाज परिवार की ओर से दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति।

