
किरतपुर में निकली आर्य समाज की 71वीं शोभायात्रा, भक्ति और आस्था में डूबा शहर
बिजनौर जिले के किरतपुर शहर में रविवार को आर्य समाज की 71वीं शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला।
शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई। शहर की मुख्य सड़कों से होकर गुजरी इस यात्रा में आर्य समाज के आदर्शों और वैदिक संस्कृति का संदेश दिया गया। शोभायात्रा के मार्ग पर भाजपा के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं के बीच शामिल होकर उन्होंने यात्रा की गरिमा को और बढ़ाया।
विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष गौरव के आवास पर शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया और भक्ति संगीत के साथ धार्मिक माहौल और प्रफुल्लित हो गया।
शोभायात्रा के दौरान शहर में अनुशासन और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने इस मौके पर लोगों से सामाजिक सद्भाव और शिक्षा को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।

