कनखल क्षेत्र में हड़कंप

कनखल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब मिस्सरपुर के पास स्थित मैंगो फॉर्म के पीछे आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान यशपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी शाहपुर शीतलखेड़ा के रूप में हुई है।

सूचना पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कनखल थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर एंगल से तथ्य खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घटना से क्षेत्र में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *