
मनसा देवी हादसे से सबक: चंडी देवी मंदिर परिसर में बड़ा बदलाव, सफाई-चौड़ीकरण पर विशेष फोकस
हरिद्वार,बद्रीनाथ-केदारना थ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पहुंचे हरिद्वार। जहां उन्होंने चंडी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की खामियां देखने को मिली। जिनको लेकर मां चंडी देवी मंदिर समिति और अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
मनसा देवी हादसे से सबक लेते हुए प्रशासन ने भी चंडी देवी मंदिर परिसर का रंग-रूप पूरी तरह बदल दिया है। अतिक्रमण हटाकर रास्ते का चौड़ीकरण किया गया है और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले नवरात्रि पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भी व्यवस्थाओं को देखते हुए दिशा निर्देश दिए हैं की चंडी देवी मंदिर परिसर में विद्युत कनेक्शन और बढ़ाया जाए जिस किसी भी प्रकार की विद्युत संबंधी कोई दिक्कत या परेशाना हो
उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। द्विवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने को कहा।

