पंक्तिबद्ध तरीक़े से शिवभक्त कर रहे हैं मंदिरों में जलाभिषेक

हरिद्वार पुलिस

SSP हरिद्वार के निर्देश पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक पुलिस व्यवस्था

पंक्तिबद्ध तरीक़े से शिवभक्त कर रहे हैं मंदिरों में जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में जलाभिषेक किया जा रहा है। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं।

मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से जलाभिषेक एवं दर्शन कराने के साथ-साथ भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

पुलिस बल द्वारा दर्शन उपरांत श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। साथ ही, लाउडस्पीकर के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित कर आमजन से सहयोग की अपील की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *