कोतवाली कनखल
लूट की घटना में शामिल एक फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
व्यापारी की रैकी कर मार पिटाई करते हुये लूटी थी स्कूटी
सैकडों सीसीटीवी कैंमरों को खंगालकर आरोपी तक पंहुची पुलिस
माह जून से छुपता फिर रहा था आरोपी, बारीकी से तलाशते हुए पुलिस ने दबोचा
घटना में शामिल एक आरोपी को पूर्व मे गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल
फरार अन्य आरोपी की तलाश के लिए दबिश जारी
दिनांक 30.06.26 को वादी दीपक सिंघल निवासी कनखल द्वारा 03 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमन्चे के दम पर मारपीट करते हुये स्कूटी लूटने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 212/26 धारा 309(6) BNS पंजीकृत कराया गया था ।
घटना के अनावरण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए थाना क्षेत्र से लेकर लक्सर तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खँगालीं गई।
मिली जानकारी के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए कनखल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.09.2026 को दौराने चैकिंग बैरागी कैम्प से आरोपी मन्नु को पकड़ लिया गया। अन्य फरार की तलाश की जा रही है ।
विवरण आरोपी
मन्नु पुत्र शेर सिहं निवासी ग्राम भुरना थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार
अपराधिक इतिहास
मु0अ0स0 212/26 धारा 309(6) BNS

