दिनांक: 5 मई 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का समापन
अंत्योदय के संकल्प के साथ देर शाम 4/5/2026 कोलकुलीश आश्रम, आर्य नगर (गाज़ीवाला) श्यामपुर कांगड़ी में सफलतापूर्वक हुआ। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि दो दिन के इस प्रशिक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय और स्वदेशी स्वावलंबन के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीति,अनुशासन, पार्टी के प्रति समर्पण , बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया जैसे विषयों के बारे में जानकारी देना था। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कराए जाते हैं। इन प्रशिक्षकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के अंदर आत्मविश्वास, नेतृत्व के गुण ,पार्टी के प्रतिनिष्ठा विकसित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को वक्ताओं के द्वारा जो विषय बताए गए हैं। उन विषयों को आत्मसाद करेंगे और पार्टी की रीति नीति को और भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्य को लेकर बूथ तक जाएंगे। और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी देने का काम करेंगे। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में लगे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी लोगों ने लग्न और मेहनत से प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिस उद्देश्य को लेकर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया था मैं समझता हूं हम उस उद्देश्य में सफल हुए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल ,असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी ।दायित्वधारी राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि पंडित दीनदयाल का एकात्म मानववाद सिर्फ सोचने की बात नहीं, जीने का तरीका है। राजनीति का मकसद सत्ता पाना नहीं, बल्कि समाज के सबसे गरीब व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। यही अंत्योदय है। बूथ प्रबंधन के बारे में बताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने बूथ को मजबूत करने की बात की। राकेश गिरी ने कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता। पार्टी के संगठन, संघर्ष, समर्पण के मंत्र को बूथ स्तर तक ले जाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि हर कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनकर मोदी सरकार और धामी सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाए। सरकार की उपलब्धि के बारे में चर्चा करते हुए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने डबल इंजन सरकार के काम बताए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल कहते थे कि विकास का पैमाना जीडीपी नहीं, सबसे गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी अंत्योदय की सोच है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर हमने एक विधान, एक निशान का सपना पूरा किया है। विचार परिवार के बारे में बताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने संगठन की सोच पर बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव लड़ने वाली पार्टी नहीं बल्कि राष्ट्रवादी सोच का परिवार है। पंडित जी का मकसद था व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण। अच्छे चरित्र वाले कार्यकर्ता ही मजबूत भारत बनाएंगे।प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने किया। इस अवसर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, दायित्वधारी राज्य मंत्री और वर्ग प्रभारी कुलदीप कुमार, दायित्वधारी राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि, दायित्वधारी राज्य मंत्री ,जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, गौरव सिंह ,भुवन जोशी ,महेंद्र धीमान, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल, राजबीर कश्यप, योगेश चौहान ,लव शर्मा, निपेंद्र सिंह, अन्नु कक्कड़ ,वर्ग पालक अनिल अरोड़ा ,सीमा चौहान, तरुण नय्यर, संदीप अग्रवाल, रीता चमोली, रंजना चतुर्वेदी, मुनेश पाल, तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, प्रीति गुप्ता, लोकेश पाल, जसबीर बसेड़ा, एजाज हसन,बिन्दर पाल,अभिनव चौहान, विवेक चौहान, मनोज शर्मा, राजवीर कश्यप, प्रताप प्रधान, संदीप शर्मा, रेशु चौहान, रितु ठाकुर, तुषार भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, विनीत जोली, प्रभात आर्य, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा रजनीश चौधरी, नीतीश चौधरी, विपिन उर्फ काका, आशीष चौधरी, सरवन कुमार, पृथ्वी सिंह राणा, चित्र कुमार सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

