
हरिद्वार: श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में अखंड रामचरित मानस पाठ एवं त्रयोदश निर्वाण दिवस का आयोजन
हरिद्वार।
श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, ज्वालापुर हरिद्वार में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्री रामचरित मानस अखंड पाठ तथा ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर श्री स्वामी हंसप्रकाश जी महाराज के त्रयोदश निर्वाण दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिनांक 04 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे श्री रामचरित मानस अखंड पाठ से हुई। इसके उपरांत 05 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे अखंड पाठ का भोग एवं यज्ञ संपन्न हुआ। इसी दिन त्रयोदश निर्वाण दिवस समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।
05 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में संत सम्मेलन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ, जिसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे भंडारे का आयोजन किया गया । कार्यक्रम स्थल श्रीजी वाटिका, प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम, ज्वालापुर हरिद्वार रहा।

इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान श्री अरुण चौधरी जी (के.आर.सी. फाउंडेशन) एवं श्री आनंद मिश्र जी (पूर्व आईपीएस एवं विधायक बक्सर, बिहार) रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है
आश्रम प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं धर्मप्रेमी जनों से कार्यक्रम में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है।


