📰 आईआईटी रुड़की हॉस्पिटल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक — जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड सेवा की अनुमति
हरिद्वार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार आईआईटी रुड़की हॉस्पिटल का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तोमर के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, महिला एवं पुरुष वार्ड, फार्मेसी, पैथोलॉजी लैब, साफ-सफाई व्यवस्था सहित चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता और अभिलेखों की विस्तृत जांच की गई।
निरीक्षण टीम द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत अल्ट्रासाउंड सेवाओं के संचालन हेतु निर्धारित मानकों के अनुसार अल्ट्रासाउंड रूम का अवलोकन किया गया। साथ ही मरीजों हेतु प्रतीक्षा स्थल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई।
जांच के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। किन्तु पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत कुछ आवश्यक संसाधन जैसे सिनेजेस एवं नोटिस बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित सुधारों के उपरांत अनुमति प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी तथा पंजीकरण प्रमाणपत्र जिला अधिकारी महोदय के अनुमोदन के बाद जारी किया जाएगा।
निरीक्षण दल में डॉ. मनु शिवपुरी (ब्रांड एंबेसडर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला संगठन प्रतिनिधि), समाजसेवी मनु शर्मा, जिला समन्वयक रवि संदल, कुलदीप बिष्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
✍️

