भैंस 🐃 खरीदने गये शख्स से हुई थी एक लाख की लुट

भैंस 🐃 खरीदने गये शख्स से हुई थी एक लाख की लुट

पुलिस ने घटना में शामिल 04 आरोपी किए गिरफ्तार, महिला आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

कोतवाली लक्सर

भैंस 🐃 खरीदने गये शख्स से हुई थी एक लाख की लुट

पुलिस ने घटना में शामिल 04 आरोपी किए गिरफ्तार, महिला आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल

पीड़ित को कैश लेकर भैंस खरीदने भेज परिचित महिला ने ही दी थी आरोपियों को खबर

गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के भी हैं आरोप

दिनांक 20.07.2026 को वादी इमरान पुत्र अल्लादिया निवासी ग्राम सिहचंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार द्वारा दिनांक 14.07.2026 को स्वयं के साथ अज्ञात 4 व्यक्तियों द्वारा मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपयें छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना दिया गया, जिस पर कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0 706/26 पंजीकृत किया गया ।

घटना की गम्भीरता को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा तत्काल प्रभारी निरीक्षक कतोवाली लक्सर को चोरी व लूट जैसी घटनाओ पर अंकुश लगाने व घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया ।

जिसके अनुपालन में गठित की गई पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जुटाकर व स्थानीय स्तर पर मैनुअली व ठोसी सुरागरसी पतारसी कर जानकारी इकट्ठा कर कडी से कड़ी जोड़ घटना की एक महिला आरोपी को लूटी गयी धनराशि में से हिस्से में आए ₹10000/- के साथ दिनांक 28.07.2026 को पकड़ा गया। महिला से की गई पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ हेतु पुलिस टीम को एक्टिव किया गया।

घटना कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात शेष अन्य आरोपी लगातार अपने-अपने घरों से फरार रहकर गिरफ्तारी से बचने के लिये ठिकाने बदलकर रह रहे थे और लूटी गयी धनराशि को आपस में बांटकर दूर कहीं जाने के फिराक में थे।

पुलिस टीम की लगातार क्षेत्र में मौजूदगी, दबिश व ठोस पतारसी सुरागरसी से घटना में सम्मिलित अन्य 04 आरोपियों को लूटी गयी धनराशि में से शेष रकम कूल ₹80000/- के साथ दिनांक 31.07.2026 को लक्सर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित-
1-सुधांशु उर्फ काका पुत्र अवदेश उर्फ बाबूराम निवासी ग्राम अकौढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2- वंश पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम कंकरखाता कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
3-अनुज पुत्र मामचंद निवासी ग्राम अकौढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
4- आकाश पुत्र मेनपाल निवासी ग्राम अकौढा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी-
1- 20 हाजार रुपये व 01 अदद तमन्चा 315 बौर मय 01 जिन्दा कारतूस सुधांशु उर्फ काका से
2- 20 हाजार रुपये वंश से
3- 20 हाजार रुपये अनुज से
4-20 हाजार रुपये आकाश से

(कुल अस्सी हजार कैश व तमंचा-कारतूस बरामद)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *