रोडिबेल पार्किंग में छोड़ गई मां, सात महीने और पांच साल के मासूमों को।

ठंड में कांपते मिले दो मासूम, मां गायब — हरिद्वार पुलिस बनी अभिभावक

रोडिबेल पार्किंग में छोड़ गई मां, सात महीने और पांच साल के मासूमों को पुलिस ने दिलाया आश्रय

बेबस और अकेले रह गए दो भाई, AHTU हरिद्वार बनी जीवनरक्षक — मां लापता


हरिद्वार, 5 दिसंबर 2025।
Anti Human Trafficking Unit (A.H.T.U.) हरिद्वार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए ठंड में कांपते सात महीने के शिशु और उसके 5 वर्षीय भाई को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया। दोनों बच्चों को उनकी मां रोडिबेल वाला पार्किंग क्षेत्र में छोड़कर लापता हो गई थी।

गुमशुदा बच्चों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के अभियान के दौरान पुलिस टीम को दोनों मासूम शौचालय के पास ठिठुरते मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बच्चे कल शाम से वहीं बैठे थे।

पूछताछ में पांच वर्षीय राज ने बताया कि वह अपनी मां के साथ ट्रेन से हरिद्वार आया था, मां खाने के लिए गई और फिर वापस नहीं लौटी।

AHTU टीम ने तुरंत दोनों बच्चों का रेस्क्यू कर उनका चिकित्सीय परीक्षण करवाया और उन्हें बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सुपुर्द किया गया, जहां कार्यवाही के बाद दोनों को एक साथ संरक्षण प्रदान किया गया।

👉 यदि किसी को बच्चों या उनकी मां के संबंध में जानकारी हो तो संपर्क करें:
📞 8077137481 / 9997012799


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *