
हरिद्वारसे रोहित वर्मा की रिपोर्ट –
बहादराबाद टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से लंबे समय से की जा रही टोल वसूली का विरोध जताया है।
शान्तनु शर्मा भाजपा नेता जुरस कंट्री निवासी जवालापुर ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए आज भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari के पोर्टल पर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में कहा गया है कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय निवासियों को राहत दी जानी चाहिए। जबकि बहादराबाद टोल प्लाजा के आसपास 11 से 16 किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले लोगों से भी लगातार टोल वसूला जा रहा है, जो नियमों के विपरीत है।भाजपा नेता ने मांग की है कि स्थानीय निवासियों को टोल से मुक्त किया जाए और इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि सरकार इस समस्या का समाधान शीघ्र करेगी।

